उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार बने ऑनरेरी इंस्पेक्टर, एसपी सिद्धान्त जैन ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई ll
उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार बने ऑनरेरी इंस्पेक्टर, एसपी सिद्धान्त जैन ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई ll

हिसार-(अमित कुमार):-हिसार पुलिस की लेखा शाखा में तैनात उप निरीक्षक महेन्द्र कुमार को पदोन्नति के बाद ऑनरेरी इंस्पेक्टर बनाए जाने पर पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, IPS ने उनके कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ऑनरेरी इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि पदोन्नति पुलिस कर्मचारी के कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा के प्रति समर्पण का सम्मान है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि महेन्द्र कुमार भविष्य में भी पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को बनाए रखेंगे।पदोन्नति के अवसर पर ऑनरेरी इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार ने खुशी जाहिर करते हुए उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई बांटी और सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर प्रभारी लेखा शाखा उप निरीक्षक रामनिवास, मुख्य सिपाही मनीष कुमार, मुख्य सिपाही राजिन्द्र सिंह सहित लेखा शाखा के अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी ऑनरेरी इंस्पेक्टर महेन्द्र कुमार को पदोन्नति की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। @newstodayhry #newstodayhry




