Haryana
Trending

पुराना बस अड्डा चौकी बरवाला पुलिस ने दबोचा वाहन चोर ll

पुराना बस अड्डा चौकी बरवाला पुलिस ने दबोचा वाहन चोर ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन (IPS) के निर्देशानुसार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी पुराना बस अड्डा बरवाला की पुलिस टीम को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।चौकी पुराना बस अड्डा बरवाला में तैनात मुख्य सिपाही रमेश की पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी सत्यवान पुत्र रमेश, निवासी सिसाय कालिरावण को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई लाल रंग की ‘HF Deluxe’ मोटरसाइकिल सफलतापूर्वक बरामद की है।
चौकी इंचार्ज राजबीर ने बताया कि शिकायतकर्ता बजरंग पुत्र रघुबीर सिंह, निवासी वार्ड नं. 5, बरवाला की शिकायत के अनुसार 3 सितम्बर 2023 की रात को हिसार-चंडीगढ़ रोड स्थित दुकान के बाहर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी, जिस पर थाना बरवाला में धारा मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान मुख्य सिपाही रमेश की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यवान को धर दबोचा।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन (IPS) ने पुलिस टीम की इस कामयाबी पर सराहना व्यक्त की और स्पष्ट किया कि जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी। आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।@newstodayhry #newstodayhry

  

Related Articles

Back to top button