
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-वार्ड नंबर 17 की गली खजानचियों वाली, भादरा बाजार एवं आसपास के क्षेत्र में सीवरेज व्यवस्था में आई दिक्कतों का निवारण वार्ड पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने क्षेत्रवासियों को काफी राहत दी है। उल्लेखनीय है कि उपरोक्त क्षेत्र की गलियों में बने सीवरेज में काफी मात्रा में मलबा जमा होने के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को वार्ड 17 की पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ के संज्ञान में लाया। इस पर पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ ने गंभीरता से कार्य करते हुए जनस्वास्थ्य विभाग सं संपर्क साधा और उपरोक्त क्षेत्र में सीवरेज की सफाई करवाने का आग्रह किया। पार्षद द्वारा दी गई शिकायत पर जनस्वास्थ्य विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और मौके पर ग्रेयब मशीन भिजवाई। विभागीय अधिकारियों ने उपरोक्त क्षेत्र की सभी गलियों में सीवरेज में जमा मलबे को निकाला जिसके बाद सीवरेज व्यवस्था उत्तम हो पाई। स्थानीय निवासियों ने समस्या का समाधान होने पर न केवल पार्षद मोनिका पंकज सर्राफ बल्कि विभागीय अधिकारियों का भी आभार जताया है। पार्षद ने कहा कि वार्ड के लोगों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी किसी भी समस्या को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष उठाकर उसका निराकरण करवाया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry




