Haryana
Trending

जन्माष्टमी पर हिसार पुलिस अलर्ट, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा ll

जन्माष्टमी पर हिसार पुलिस अलर्ट, मंदिरों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में कड़ी सुरक्षा ll

हिसार-(अमित कुमार):-जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न करवाने के लिए हिसार पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए हैं। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों को जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिरों, धार्मिक स्थलों, बाजारों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।एसपी हिसार ने कहा कि जन्माष्टमी श्रद्धा, आस्था और भाईचारे का पर्व है। जिले में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और सभी लोग सुरक्षित वातावरण में पर्व मना सकें, इसके लिए पुलिस द्वारा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी।
मंदिरों व धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा-जन्माष्टमी के अवसर पर प्रमुख मंदिरों एवं धार्मिक स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। मंदिर परिसरों के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। पुलिस की सादी वर्दी में भी तैनाती की जाएगी तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।
भीड़ नियंत्रण व यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस-जन्माष्टमी के दौरान मंदिरों एवं बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस द्वारा ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग एवं यातायात नियंत्रण की विशेष व्यवस्था की जाएगी। आमजन से अपील है कि वे अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें तथा पुलिस द्वारा जारी यातायात व्यवस्था का पालन करें।
असामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर – एसपी हिसार ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनचलों, हुड़दंग करने वालों, नशे में वाहन चलाने वालों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने के साथ-साथ सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी निगरानी रखी जाएगी।
श्रद्धालुओं से पुलिस की अपील – पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने जिलावासियों से अपील की कि जन्माष्टमी पर्व को शांति, भाईचारे और श्रद्धा के साथ मनाएं। अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु अथवा गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है।आमजन पुलिस का सहयोग करें और यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित तरीके से पर्व मनाएं।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button