विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर डबवाली पुलिस का सख्त एक्शन ll
विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों पर डबवाली पुलिस का सख्त एक्शन ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पीओ स्टाफ डबवाली व चौकी चौटाला पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए चोरी के करीब चार वर्ष पुराने मामले में फरार चल रहे बेल जम्पर आरोपी सुनील को काबू करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि आरोपी सुनील के खिलाफ थाना सदर डबवाली में वर्ष 2022 में चोरी के संबंध में अभियोग दर्ज किया गया था । आरोपी माननीय न्यायालय से जमानत पर रिहा होने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ । लगातार फरार रहने के कारण आरोपी को माननीय न्यायालय द्वारा बेल जम्पर घोषित किया गया था।
पीओ स्टाफ डबवाली व चौकी चौटाला पुलिस टीम ने आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार तकनीकी एवं मैनुअल निगरानी की जा रही थी । पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के फलस्वरूप आरोपी सुनील को काबू कर लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।@newstodayhry #newstodayhry




