Haryana
Trending

सीआईए स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई ll

सीआईए स्टाफ डबवाली की बड़ी कार्रवाई ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल मार्गदर्शन में क्षेत्र में चोरी की वारदातों पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा डबवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान में सीआईए डबवाली टीम ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है । टीम ने गांव दीवान खेड़ा से भैंस चोरी के मामले में करीब आठ माह से फरार चल रहे दो आरोपियों कुलवीर सिंह व परविन्दर सिंह को गिरफ्तार किया है ।
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि दिनांक 19.01.2026 को प्राप्त शिकायत के अनुसार गांव दीवान खेड़ा से शिकायतकर्ता हंसराज के नोहरे से 18-19 जनवरी की मध्य रात्रि उसकी भैंस चोरी हो गई । जिस संबंध में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ थाना सदर डबवाली में भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
जो मामले में की गहन जांच करते हुए सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य व सीसीटीवी फुटेज जुटाकर, वैज्ञानिक तरीके अपनाते हुए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश देते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है । आरोपी कुलवीर सिंह पर इससे पहले भी एक अभियोग चोरी के संबंध में थाना सदर फरीदकोट, पंजाब में वर्ष 2023 में दर्ज है ।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा । जो रिमांड अवधि में आरोपियों से गहन पूछताछ कर मामले से जुड़ी जानकारी जुटाई जाएगी और इस प्रकरण में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button