Haryana
Trending

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का कड़ा प्रहार जारी ll

नशा तस्करों के खिलाफ डबवाली पुलिस का कड़ा प्रहार जारी ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के दिशा-निर्देशन में नशा तस्करों एवं नशीले पदार्थों की तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी को काबू करते हुए 10.280 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता हासिल की है ।
पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक आनन्द कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ कालांवाली प्रभारी निरीक्षक विशव गौरव के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उनकी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बस स्टेंड कालांवाली से एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया । नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी रोहित के खिलाफ थाना कालांवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी पुलिस टीम द्वारा इस नशा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां खंगाली जा रही है और इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। युवाओं के भविष्य को नशे की दलदल में धकेलने वाले तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।
डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि उनके आस पास नशा तस्करी, नशीले पदार्थों की बिक्री, भंडारण अथवा सेवन संबंधी गतिविधि की जानकारी हो तो इसकी सूचना तुरंत मानस पोर्टल, हेल्पलाइन नंबर 1933, डबवाली पुलिस के मोबाइल नंबर 91389-99748 अथवा अपने नजदीकी पुलिस थाना/चौकी में दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी ।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button