Haryana
Trending

पनिहारी गांव में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान ll

पनिहारी गांव में हिसार पुलिस का नशा मुक्ति जागरूकता अभियान ll

हिसार-(अमित कुमार):-नशा मुक्ति अभियान के तहत आज हिसार क्षेत्र में 02 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 03 नशा पीड़ितों को नागरिक अस्पताल हिसार में पहली बार आयुर्वेदिक एवं एलोपैथिक दवाई दिलवाई गई, जबकि 06 नशा पीड़ितों को दूसरी बार उपचार, आवश्यक टेस्ट एवं काउंसलिंग करवाई गई।इसके अतिरिक्त पनिहारी एवं हिसार क्षेत्र के 04 नशा पीड़ितों को टीम द्वारा उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इस प्रकार आज कुल 13 नशा पीड़ितों को उपचार एवं दवाई की सुविधा उपलब्ध करवाई गई।नशा मुक्ति पुलिस टीम के प्रयासों से प्रेरित होकर 01 नशा पीड़ित नागरिक अस्पताल हिसार में उपचार के लिए दाखिल हुआ।हिसार पुलिस द्वारा ग्रामीणों से अपील की गई कि नशे के खिलाफ अभियान में पुलिस का सहयोग करें और अपने आसपास के युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोकने के लिए जागरूक करें। एक युवक को नशे से बचाना केवल एक परिवार को नहीं, बल्कि पूरे समाज के भविष्य को बचाना है।विद्यालय में इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक श्री धर्मवीर सिंह, अध्यापिका श्रीमती वंदना रानी, श्रीमती सविता शर्मा, श्रीमती रेखा रानी, श्रीमती उषा रानी, श्रीमती पूनम रानी, अध्यापक श्री पवन कुमार, श्री सुरेश रंगां, श्री सुरेंद्र गोयत, श्री जय सिंह सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button