Haryana
Trending

हिसार में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार में अवैध शराब पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 24 बोतलों के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-सहायक पुलिस अधीक्षक हिसार श्री मयंक मुदगिल, IPS के नेतृत्व में थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत थाना आजाद नगर पुलिस ने उत्तम नगर, हिसार क्षेत्र से एक आरोपी को 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस संबंध में ASI जयप्रकाश ने बताया कि वह अपनी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त एवं पड़ताल अपराध के दौरान मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस टीम को अवैध शराब के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर में आरोपी के घर के पास से आरोपी अजीत कुमार पुत्र मुलचन्द निवासी न्यू मॉडल टाउन एक्सटेंशन, हिसार को काबू किया।पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से 24 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद शराब को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आजाद नगर में आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह अवैध शराब कहां से लेकर आया था तथा इसकी सप्लाई एवं बिक्री में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल, IPS ने कहा कि अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।@newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button