भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत विश्व के लिए प्रेरणा ll
भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत विश्व के लिए प्रेरणा ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज )अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय प्रीत नगर में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बतौर मुख्यअतिथि व्यक्त किए। उन्होंने कहा भारत की भूमि पूरें संसार में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है क्योंकि यह प्राकृतिक, सांस्कृतिक, और ऐतिहासिक विशेषताओं से जुड़ी हुई हैं। श्री साहुवाला ने कहा भारत को विश्व गुरू कहा जाता है क्योंकि यहाँ वेद, उपनिषद, योग, आर्युवेद और ध्यान-साधना जैसी परंपराओं ने जन्म लिया तथा बुद्ध, महावीर, शंकराचार्य, गुरु नानक देव जी जैसे महान दार्शनिकों ने मानवता का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा बौद्ध, जैन, सिक्ख, ईसाई आदि पंथों का सह-अस्तित्व भारत की सांस्कृति समृद्धि को दर्शाता है। उन्होंने कहा भारत ने कालिदास की रचनाएँ, अजंता-एलोरा की गुफाएँ, ताजमहल, कोणार्क मंदिर और शास्त्रीय नृत्य, संगीत जैसी कला के क्षेत्र में विश्व को अनमोल-रत्न दिए है। श्री साहुवाला ने कहा यहाँ का हर कण इतिहास, ज्ञान और सांस्कृतिक से ओत-प्रोत है और यहाँ की संस्कृति पूरे विश्व के लिए प्रेरणा बनी हुई है। उन्होंने कहा विश्व एक परिवार का सिद्धांत भारत की एकता की सोच को प्रकट करता है तथा भारत में अहिंसा और धर्म के सिद्धांत पूरे संसार को दिए तथा यहाँ हर प्रकार की जलवायु और भौगोलिक संरचना पाई जाती है। इससे पूर्व सेंटर की संचालिका रजनी सोनी व अनीता ने मुख्य अतिथि रमेश साहुवाला का स्वागत किया तथा उन्होंने कहा कि लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही है जिसके लिए हम स्वामी रमेश साहुवाला का आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विजेता रहने वालो को गोल्ड मेडल पहनाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान सुमन, द्वितीय स्थान पर जानवी व तृतीय स्थान पर मुस्कान रही। इस अवसर पर सोनिया, लक्ष्मी, पूजा, मनजीत कौर, हिमानी, रेखा, रजनी किरणदीप, राखी व गीता उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




