श्री खाटू श्याम धाम में धूमधाम से मनाई कान्हा जी की छठी ll
श्री खाटू श्याम धाम में धूमधाम से मनाई कान्हा जी की छठी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रानियां रोड स्थित श्री खाटू श्याम धाम में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से कान्हा जी की छठी का उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया और कान्हा जी का मनमोहक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। इस मौके पर पुजारी उमेश व रामशरणम, मीना गुप्ता ने मिलकर पूजा करवाई। मंदिर के सदस्य दीपेश गोयल ने बताया कि छठी उत्सव में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कान्हा जी के सुंदर स्वरूप के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। कान्हा जी के दरबार को रंग-बिरंगे फूलों से विशेष रूप से सजाया गया। फूलों से सजे झूले में विराजमान कान्हा जी का स्वरूप श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। मंदिर में पूरे आयोजन के दौरान भक्ति और आस्था का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने कान्हा जी के जयकारे लगाए और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। दीपेश गोयल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में भक्ति, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना मजबूत होती है। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की ओर से आयोजन में सहयोग करने वाले सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया। इस मौके पर मीना गुप्ता, दीपा गुप्ता, सरोज नुहियांवाली, पूनम गुप्ता, ममता बागला, वैशाली रातुसरिया, सुमिता गुप्ता, पुनम रातुसरिया सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




