11 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll
11 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन सहित बाइक सवार युवक गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने गांव बणी क्षेत्र से बाइक सवार युवक को हजारों रुपए की 11 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलविंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव हारनी खुर्द, जिला सिरसा के रूप में हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम के प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चैकिंग के दौरान गांव करीवाला से होते हुए गांव बणी की तरफ जा रही थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी जब गांव बणी के नजदीक पंहुची तो सामने से एक युवक बाइक पर आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक ने अचानक बाइक वापस मोड़ ली और वहां से निकलने का प्रयास किया। इस पर पुलिस टीम ने शक के आधार पर उसका पीछा किया और उसे काबू कर लिया। पुलिस ने नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11 ग्राम 110 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड के दौरान पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। साथ ही नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।@newstodayhry #newstodayhry




