Haryana
Trending

डोर टू डोर सघन एड्स, यौन रोग, नशामुक्ति जागरूकता अभियान ll

डोर टू डोर सघन एड्स, यौन रोग, नशामुक्ति जागरूकता अभियान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) जिला नागरिक अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार , स्वास्थ्य विभाग एवं चौधरी देवी लाल विश्विद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में, विगत दिनों विश्विद्यालय परिसर से जिस सघन एड्स एवं एसटीआई एवं नशामुक्ति डोर टू डोर अभियान की शुरुआत की गई थी, उसी कार्यक्रम के तहत, विश्विद्यालय के गोद किए गांव सिकंदरपुर एवं वेदवाला में लोगों को एचआईवी/एड्स, एसटीआई एवं नशामुक्ति के प्रति डोर टू डोर जाकर लोगो को जागरूक किया। गोरतलब है इस अभियान को विगत दिनों चौधरी देवी लाल विश्विद्यालय के कुलपति डॉ प्रो. विजय कुमार ने हरी झंडी देकर विश्विद्यालय से रवाना किया था, जिसकी अध्यक्षता जिला क्षय एवं एड्स नोडल अधिकारी डॉ प्रतीक गोयल ने की थी। इस कार्यक्रम में जिला नागरिक अस्पताल के आईसीटीसी परामर्शदाता कमल निर्वाण एवं परामर्शदाता शर्मिला यादव ने एचआईवी/ एड्स एवं यॉन रोगों के बारे बारे में सभी को अवगत करवाया।  तदोपरांत विश्विद्यालय के सेंटर फॉर रूरल स्टडीज के निदेशक डॉ. रविंद्र एवं नागरिक अस्पताल के मानसिक रोग विभाग के सामाजिक कार्यकर्ता बलविंदर ने नशे के दुष्प्रभावों एवं दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से सभी को जानकारी दी। परामर्शदाता ने बताया, यह डोर टू डोर अभियान , विश्विद्यालय के इन गोद लिए गांवों में जाकर, लोगो को एचआईवी/ एड्स, एसटीआई एवं नशामुक्ति के प्रति जागरूक करेगा। तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करेगा। इस कार्यक्रम में गांवों के लोगों का उत्साह देखने लायक था। इस कार्यक्रम को गांवों में करवाने के उपरांत, सभी गांव के लोगों को एचआईवी, एसटीआई एवं नशामुक्त भारत की शपथ दिलवाई गई। कार्यक्रम में क्षय रोग विभाग से सुरेश जी एवं संजय, विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य विभाग से डॉ ललिता, डॉ.सुनील सैनी, विधि विभाग से डॉ गुरमीत सिंह एवं विश्विद्यालय का स्टाफ उपस्थित था। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button