Haryana
Trending

झूमे भक्त, गूंजे बाबा श्याम के जयकारे ll

झूमे भक्त, गूंजे बाबा श्याम के जयकारे ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) श्री श्याम सलोना परिवार, सिरसा की ओर से 13वें श्री श्याम मनोहर महोत्सव का आयोजन जनता भवन परिसर में किया गया। धार्मिक आयोजन का शुभारंभ रात करीब 8:15 बजे बाबा श्याम की ज्योत प्रचंड करके किया गया। इसके बाद श्री राजेश गोयल ‘रिंकू’ ने मंच संचालन करते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। श्री श्याम सलोना परिवार के प्रधान दीपक बंसल ने बताया कि महोत्सव में कोलकाता से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक तुषार चौधरी ने बाबा श्याम के मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर कर दिया। उन्होंने ‘खाटू के बाबा श्याम जी, मेरी रखोगे लाज’ सहित विभिन्न भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों के दौरान श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते और बाबा श्याम के जयकारे लगाते नजर आए। भजन गायक ने ‘काल रात ने सुपनो आयो बाबो’ जैसे भजनों के माध्यम से बाबा श्याम के प्रति भक्तों की श्रद्धा और खाटू धाम के प्रति आस्था को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम स्थल पर मौजूद श्रद्धालुओं ने भजनों का जमकर आनंद लिया। महोत्सव के दौरान बाबा श्याम का भव्य एवं अलौकिक दरबार सजाया गया। अखंड ज्योत, छप्पन भोग, पुष्प वर्षा और इत्र वर्षा विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्रद्धालुओं को बाबा श्याम के भव्य दरबार के दर्शन करने का अवसर मिला। आयोजन स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर नजर आया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम के दरबार में माथा टेककर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। देर रात तक चले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button