Haryana
Trending

बलराम जयंती पर स्वामी साहुवाला का संदेश—शक्ति का सदुपयोग करें ll

बलराम जयंती पर स्वामी साहुवाला का संदेश—शक्ति का सदुपयोग करें ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भारतीय संस्कृति में भगवान बलराम को शक्ति, सत्य, त्याग और कर्त्तव्य का प्रतीक माना जाता है तथा वे भगवान श्री कृष्ण के बडे़ भाई थे और द्वापर युग में शेषनाग के अवतार के रूप में पूजे जाते हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने स्थानीय कंगनपुर रोड़ में बलराम जयन्ती के अवसर पर बतौर मुख्यातिथी व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि उनका जीवन हमें सिखाता हैं कि शक्ति का उपयोग हमेशा धर्म की रक्षा के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा उनका व्यक्तित्व गंभीर, शांत और अत्यंत बलशाली था तथा वे मर्यादा, अनुशासन और शक्ति के प्रतीक है। श्री साहुवाला ने कहा कि आज हम खेती और किसानों को कम आंकने लगे है जबकि बलराम जी का हलधर हमें याद दिलाता है कि किसान ही सच्चा अन्नदाता है। उन्होंने कहा कि उनका हल कृषि प्रधान भारत के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है क्योकि वे हमें बताते है कि अन्न ही जीवन है और हल चलाना भी एक पवित्र कार्य है। उन्होंने कहा कि बलराम जी हमें सिखाते है कि असली बलशाली वह है जो कमजोर की रक्षा करें, आध्यात्मिक आनन्द में रहें, सांसारिक नशे से दूर रहें और संयम में अपना जीवन गुजारे। उन्होंने कहा कि बलराम जी एक जीवन दर्शन है जिससे हमें यह शिक्षा मिलती है कि किस तरह बड़े भाई की तरह जिम्मेदार बनना है, शक्ति होने पर भी विनम्र रहना है और कैसे धर्म पर अडिग रहना है। उन्होंने कहा कि आओ हम सब मिलकर उनकी जयंती पर यह संकल्प लेते हैं कि हम अपने श्रम, अपनी शक्ति और अपनी बुद्धि का उपयोग समाज और देश की भलाई के लिए करेंगे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button