Haryana
Trending

अदालत की शर्तों का उल्लंघन कर फरार चल रहा बेल जंपर पी.ओ. स्टाफ के हत्थे चढ़ा II

अदालत की शर्तों का उल्लंघन कर फरार चल रहा बेल जंपर पी.ओ. स्टाफ के हत्थे चढ़ा II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा अदालत से जमानत मिलने के बाद न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले बेल जंपर आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एक बेल जंपर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रवि पुत्र कृष्ण कुमार निवासी सिसाय बोलान, थाना सदर हांसी के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रभारी पी.ओ. स्टाफ पीएसआई संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा बेल जंपर एवं उद्घोषित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी अभियान के तहत आरोपी रवि पुत्र कृष्ण कुमार को गिरफ्तार किया गया है। #newstodayhry @newstodayhry

प्रभारी पी.ओ. स्टाफ ने बताया कि:-

आरोपी अदालत से केस नंबर 626/2018, धारा 380/120-बी भारतीय दंड संहिता, थाना सिविल लाइन हिसार में अदालत से जमानत पर आने के बाद निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में उपस्थित नहीं हुआ, जिसके चलते वह बेल जंपर हो गया था। पी.ओ. स्टाफ की टीम ने आरोपी की तलाश करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के संबंध में आगामी कानूनी कार्रवाई नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा बेल जंपर, पी.ओ. एवं अदालत द्वारा घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। ऐसे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं। हिसार पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि न्यायिक प्रक्रिया से बचने वाले आरोपियों को कानून की प्रक्रिया का सामना करना होगा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button