रेवाड़ी में आरती राव का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे II
रेवाड़ी में आरती राव का जोरदार स्वागत, समर्थकों ने लगाए ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारे II

रेवाड़ी-(भानु शर्मा):- कैबिनेट मंत्री नरबीर सिंह के पैतृक गांव बूढ़पुर में स्वास्थ्य मंत्री आरती राव का ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया। गांव में आयोजित कार्यक्रम में आरती राव के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान समर्थकों ने ‘भावी मुख्यमंत्री आरती राव’ के नारे भी लगाए। जोरदार स्वागत से आरती राव गदगद नजर आईं। कार्यक्रम का आयोजन प्रशांत उर्फ सन्नी यादव की ओर से किया गया था। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे। स्वागत के दौरान आरती राव पर फूल बरसाए गए और समर्थकों ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की। ‘भावी मुख्यमंत्री’ के नारों को लेकर जब आरती राव से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका अभी राजनीति में सफर शुरू हुआ है और वह अभी चीजों को सीख रही हैं। उन्होंने कहा कि वह राजनीति में लंबी पारी खेलने के लिए आई हैं। यदि सभी का साथ रहा और भविष्य में पार्टी ने मौका दिया तो वह उस जिम्मेदारी पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। #newstodayhry @newstodayhry
उन्होंने कहा कि- राजनीति में टिकट मिलना भी किस्मत की बात होती है। भविष्य में क्या जिम्मेदारी मिलेगी,यह समय बताएगा। राजनीति में संयम रखने के सवाल पर आरती राव ने कहा कि राजनीति में संयम बहुत जरूरी है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वर्ष 2014 और 2019 में टिकट मांगी थी लेकिन टिकट नहीं मिली। इसके बावजूद उन्होंने पार्टी के लिए काम करना जारी रखा। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे सभी उम्मीदवारों के पक्ष में उन्होंने प्रचार किया और उनके लिए वोट मांगे। उन्होंने कहा कि “भगवान के घर में देर है, अंधेर नहीं। मेरी भी किस्मत जगी और मुझे टिकट मिला। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र से भविष्य में चुनाव लड़ने या प्रतिनिधित्व करने के सवाल पर आरती राव ने कहा कि रेवाड़ी से भी देखेंगे कभी, यह तो वक्त बताएगा।
उन्होंने कहा कि- फिलहाल वह अटेली विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं जबकि मंत्री के रूप में उनकी जिम्मेदारी पूरे हरियाणा की है। कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को ‘पार्ट टाइम मुख्यमंत्री’ बताए जाने के सवाल पर आरती राव ने कहा कि नायब सिंह सैनी पार्ट टाइम नहीं बल्कि फुल टाइम मुख्यमंत्री हैं। राव नरवीर के पैतृक गांव में हुए कार्यक्रम के दौरान आरती राव के स्वागत और ‘भावी सीएम’ के नारों ने राजनीतिक चर्चा को भी हवा दी। हालांकि आरती राव ने अपने जवाब में अपने राजनीतिक सफर को अभी शुरुआती दौर में बताते हुए भविष्य में पार्टी की ओर से मिलने वाली जिम्मेदारी को लेकर संयम बरतने की बात कही। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना पोपली, डॉ संजय मेहरा विशेष रूप से रहे उपस्थित। #newstodayhry @newstodayhry



