Haryana
Trending

हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स में देश का बढ़ाया गौरव II

हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, एशियन गेम्स में देश का बढ़ाया गौरव II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- जापान में चल रहे एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा सरकार के खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ी अपनी मेहनत, प्रतिभा और जज्बे के दम पर अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। खिलाड़ियों की इन उपलब्धियों से पूरे हरियाणा में उत्साह और गर्व का माहौल है।
खेल मंत्री ने कहा कि- हरियाणा हमेशा से देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने वाला प्रदेश रहा है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने कुश्ती, निशानेबाजी, हॉकी, एथलेटिक्स सहित विभिन्न खेलों में अपनी अलग पहचान बनाई है। एशियन गेम्स में भी हरियाणा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन प्रदेश की मजबूत खेल संस्कृति और खिलाड़ियों की मेहनत को दर्शाता है।

रोहतक की सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास-
रोहतक की सुचिका तारियाल ने मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (MMA) में भारत के लिए ऐतिहासिक कांस्य पदक हासिल किया। MMA के एशियन गेम्स में शामिल होने के बाद भारत का यह पहला पदक है। सुचिका ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल देश का मान बढ़ाया बल्कि हरियाणा की खेल प्रतिभा का भी परिचय दिया। खेल मंत्री गौरव गौतम ने सुचिका को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। #newstodayhry @newstodayhry

जन्मदिन पर हिमांशु ने देश को दिए दो रजत पदक-
जींद के निशानेबाज हिमांशु ढिल्लों ने अपने जन्मदिन को देश के लिए यादगार बना दिया। हिमांशु ने निशानेबाजी में दो रजत पदक अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि पर खेल मंत्री ने कहा कि हिमांशु ने अपने शानदार प्रदर्शन से यह साबित कर दिया कि हरियाणा के युवा किसी भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाने की क्षमता रखते हैं। जन्मदिन के अवसर पर दो पदक जीतना उनके लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

दीपिका सहरावत ने हॉकी में बरसाए गोल-
हरियाणा की हॉकी खिलाड़ी दीपिका सहरावत ने भी एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। भारतीय महिला हॉकी टीम के मुकाबले में दीपिका ने अकेले 8 गोल दागे। उनके इस प्रदर्शन को भारतीय हॉकी के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है। खेल मंत्री गौरव गौतम ने दीपिका को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियां खेल के मैदान में लगातार नए मुकाम हासिल कर रही हैं। #newstodayhry @newstodayhry

गौरव गौतम ने कहा कि- खिलाड़ियों की सफलता के पीछे उनके परिवार, प्रशिक्षकों और वर्षों की कड़ी मेहनत का महत्वपूर्ण योगदान है। सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण, आधुनिक खेल सुविधाएं और जरूरी संसाधन उपलब्ध करवाए जाएं।

उन्होंने कहा कि- मिशन ओलंपिक 2036 के तहत हरियाणा में खेल प्रतिभाओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश के गांवों से लेकर शहरों तक खेल का मजबूत वातावरण तैयार किया जा रहा है, ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ी छोटी उम्र से ही सही प्रशिक्षण प्राप्त कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकें। #newstodayhry @newstodayhry

खेल मंत्री ने कहा कि- एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने सभी खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों और परिवारों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि प्रतियोगिता के आगामी मुकाबलों में भी हरियाणा के खिलाड़ी देश के लिए और पदक जीतेंगे।,
खास बॉक्स | एशियन गेम्स में हरियाणा की उपलब्धियां

🥉 सुचिका तारियाल — रोहतक
MMA में भारत का ऐतिहासिक पहला पदक — कांस्य
🥈 हिमांशु ढिल्लों — जींद

निशानेबाजी में दो रजत पदक
🏑 दीपिका सहरावत — हरियाणा
हॉकी मुकाबले में अकेले 8 गोल

🏆 खेल मंत्री का संदेश
“हरियाणा के खिलाड़ी देश का मान बढ़ा रहे हैं। उनकी मेहनत और उपलब्धियां प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा हैं।” #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button