
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) 12 सितंबर से 22 सितंबर तक मोहाली, पंजाब में पंजाब स्टेट शूटिंग रेंज में आयोजित आल इंडिया जी वी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में सिरसा के रेलवे फाटक के नजदीक, अंबे पीजी वाली गली में स्थित तेजस स्पोर्ट्स शूटिंग अकैडमी की होनहार शूटर सविता ने अपने शानदार व सटीक निशाने से कांस्य पदक जीतकर एकेडमी व जिले को गौरवांवित किया है। संचालक हरजोत सिंह रंधावा व कोच हरप्रीत सिंह ने संयुक्त रूप से शानदार प्रदर्शन के लिए सविता को बधाई व भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में देशभर से शूटरों ने अपनी प्रतिभागिता दर्ज करवाई। सिरसा से तेजस स्पोर्ट्स एकेडमी से सविता ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभागिता करते हुए अपने शानदार व सटीक निशाने से 50 मीटर 3पी में कांस्य पदक प्राप्त करते हुए अकेडमी व जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि सविता पिछले काफी समय से एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही है। इससे पहले भी वह कई प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। @newstodayhry #newstodayhry




