डीएसपी हिसार ने साप्ताहिक परेड में लिया सलामी।।
डीएसपी हिसार ने साप्ताहिक परेड में लिया सलामी।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस द्वारा आज पुलिस लाइन हिसार में आयोजित साप्ताहिक परेड में सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। इस दौरान एसपी हिसार ने पुलिस कर्मचारियों के टर्नआउट, वर्दी, अनुशासन एवं परेड से संबंधित अन्य पहलुओं का निरीक्षण करते हुए आवश्यक जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने ईआरवी (Emergency Response Vehicle) का भी निरीक्षण किया तथा आपात स्थिति में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने डॉग स्क्वाड का निरीक्षण करते हुए पुलिस डॉग्स की रख-रखाव, खान-पान, स्वास्थ्य एवं प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी ली और डॉग स्क्वाड के कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी हिसार ने कहा कि पुलिस की कार्यप्रणाली में अनुशासन, सतर्कता और त्वरित प्रतिक्रिया का विशेष महत्व है। पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी के दौरान पूरी मुस्तैदी एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करें और आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
अर्दली रूम लगाकर मौके पर सुनी कर्मचारियों की समस्याएं
साप्ताहिक परेड के बाद पुलिस अधीक्षक हिसार द्वारा अर्दली रूम लगाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपनी व्यक्तिगत एवं विभागीय समस्याएं एसपी के समक्ष रखीं। पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर ही आवश्यक समाधान एवं संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी हिसार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों की जायज समस्याओं का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध करवाना भी विभाग की प्राथमिकता है, ताकि वे पूरी ऊर्जा एवं मनोयोग के साथ अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर सकें। पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कर्मचारियों से संबंधित लंबित समस्याओं पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए उनका जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी कर्मचारी को अपनी समस्या के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। एसपी हिसार ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन और कर्मचारी कल्याण एक-दूसरे के पूरक हैं। स्वस्थ एवं अनुशासित पुलिस बल ही आमजन को बेहतर एवं प्रभावी पुलिसिंग प्रदान कर सकता है। परेड के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मुदगिल आईपीएस भी मौजुद रहे।। #Newstodayhry @Newstodayhry




