
सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) रानियां गेट, सिरसा स्थित बाबा श्योराम जन्मस्थली पर आयोजित की जा रही श्रीमद् भागवत कथा के उपलक्ष्य में सोमवार को कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जानकारी देते हुए डेरे के मुख्य सेवादार बाबा हरपाल दास ने बताया कि दोपहर 1.15 बजे कलश यात्रा रानियां रोड स्थित बाबा बिहारी की समाधि से शुरू हुई। महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ यात्रा में सहभागिता की। कलश यात्रा के दौरान पूरा वातावरण धार्मिक जयघोष से गूंज उठा। कलश यात्रा का अनेक स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया। विभिन्न बाजारों से होते हुए बाबा श्योराम जन्मस्थली तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा स्थल पर पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण किया और कथा व्यास से आशीर्वाद प्राप्त किया। कथावायक आचार्य राहुल शास्त्री ने कथा के दौरान श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के महात्म्य, भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं तथा धर्म, भक्ति और सदाचार के महत्व से अवगत कराया गया। कथा व्यास ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य को सत्य, प्रेम, सेवा और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। कथा श्रवण से मन को शांति मिलती है और जीवन में सकारात्मक विचारों का संचार होता है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने भजनों और धार्मिक जयघोष के साथ भक्तिमय वातावरण बना दिया। बाबा हरपाल दास ने बताया कि कथा का समय दोपहर 2 बजे से सांय 5 बजे तक रहेगा। 5 अक्तूबर 2026, सोमवार प्रात: 9.15 बजे डेरा परिसर में हवन यज्ञ व भंडारा होगा। उन्होंने सभी धर्म प्रेमी सज्जनों से आह्वान किया कि वे तय समयानुसार कथा स्थल पर आकर कथा श्रवण कर अपने जीवन को धन्य बनाएं। @newstodayhry #newstodayhry




