एसपी हिसार ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।।
एसपी हिसार ने उत्कृष्ट पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस द्वारा पुलिस विभाग में सराहनीय, उत्कृष्ट एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। एसपी हिसार ने बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनकी मेहनत, लगन, ईमानदारी, तत्परता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों द्वारा पूरी जिम्मेदारी के साथ किए गए सराहनीय कार्य से न केवल विभाग की कार्यप्रणाली मजबूत होती है, बल्कि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास भी बढ़ता है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस विभाग में अच्छा कार्य करने वाले प्रत्येक कर्मचारी की पहचान कर उसका सम्मान करना जरूरी है। इससे कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और अन्य पुलिसकर्मियों को भी अपने कर्तव्यों का बेहतर तरीके से निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने सम्मानित पुलिस कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी मेहनत, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करते रहें। साथ ही अन्य पुलिस कर्मचारियों को भी आमजन की सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का लगातार उत्साहवर्धन किया जाएगा। पुलिस विभाग के प्रत्येक कर्मचारी का बेहतर कार्य हिसार पुलिस की प्रभावी एवं जनहितैषी पुलिसिंग में महत्वपूर्ण योगदान है।। #Newstodayhry @Newstodayhry



