Haryana
Trending

बढ़सीकरी कलां में अंबेडकर पुस्तकालय स्थापना दिवस की धूम

बढ़सीकरी कलां में अंबेडकर पुस्तकालय स्थापना दिवस की धूम

कलायत :- (तरसेम सिंह) कलायत के गांव बढ़सीकरी कलां स्थित भारत रत्न डा.भीम राव अंबेडकर पुस्तकालय स्थापना के 13 साल बेमिसाल उपलक्ष्य में वार्षिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुस्तकालय स्थापना से लेकर अब तक बड़ी संख्या में मिले रोजगार की उपलब्धियों व भविष्य की संभावनाओं को लेकर चर्चा हुई। कार्यक्रम के पहले सत्र में हांसी के तहसीलदार डा.अनिल बिढाण ने मुख्य रूप से शिरकत की। इस अवसर पर मुख्य रूप से जुलानी खेड़ा गांव के सरपंच एवं भाजपा बालू मंडल अध्यक्ष नरेंद्र जुलानी खेड़ा, श्री रैदास तख्त प्रबंध कमेटी सचिव राजेश जेष्ठ, पार्षद कुमारी रेणू धानियां, पार्षद विनोद जेष्ठ, वन अधिकारी राम सिंह, लोक निर्माण विभाग सुपरवाइजर लखपत राय, मा.शीशपाल सिंह, एडवोकेट बलबीर रंगा, मा.राजेश किठाना व अन्य संगठनों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता मौजूद रहे। डा.अनिल बिढ़ाण ने कहा कि स्कूल, कालेज और विश्वविद्यालयों की तरह सफलता की उड़ान भरने मेंं पुस्तकालयोंं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे देश की शिक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और युवा पढक़र लिखकर अपने पांवों पर खड़ा होते हैं। इसलिए हर किसी को पुस्तकालयों के माध्यम से शिक्षा का दान-योगदान देने के लिए आगे आना चाहिए। तभी तो इंडिया पढ़ेगा और आगे बढ़ेगा। इस दौरान हरियाणा की पहली बलिदानी कैप्टन पूनम रानी को भी याद करते हुए उनके नाम से खोले गए पुस्तकालय की उपलिब्धयों का उल्लेख किया गया। आयोजन की अध्यक्षता बसवा हरियाणा की तरफ से समाज सेवी गुरदेव सिंह बढ़सीकरी ने की। मंच संचालन की कमान डा.भीम राव अंबेडकर युवा मंच प्रधान प्रवीण राठी व प्रभारी कुलदीप धानियां ने संभाली। स्वागत कमेटी मेंं पुस्तकालय प्रभारी अभिषेक धानियां, मोनू धानियां, मनीष कश्यप, सुमित धानियां, गुरमित राठी, गुरजेेंट राठी व कार्यकारिण सदस्य शामिल रहे। आयोजन के दौरान हरियाणा के नामी कलाकारों के साथ-साथ विद्यार्थियों ने मंच पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिये कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में महिलाओंं, बड़े-बुजुर्गों, युवाओं व बच्चों की भारी उपस्थिति रही। बसवा संस्थापक रोहताश मेहरा ने कहा कि संगठन का लक्ष्य देश भर में पुस्तकालयों को स्थापित करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। इसके जरिये ग्रामीण अंचल में भी शहरों की तर्ज पर विद्यार्थियों की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।
फोटो परिचय

Related Articles

Back to top button