Haryana
Trending
राजनीतिक विज्ञान विषय परिषद के जगमोहन बने प्रधान ll
राजनीतिक विज्ञान विषय परिषद के जगमोहन बने प्रधान ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय ऐलनाबाद में प्राचार्य डा. सज्जन कुमार की अध्यक्षता व डा. सुगन सिंह के संयोजन में शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस पर भाषण प्रतियोगिता के माध्यम से राजनीतिक विज्ञान विषय परिषद का गठन किया गया, जिसमें जगमोहन को प्रधान, खुशबू को उप प्रधान, अनुराधा को सचिव, बलजीत सिंह को संयोजक तथा सुमन को प्रेस सचिव के रूप में चुना गया। इस गठन हेतु शहीद भगत सिंह के ऊपर बच्चों द्वारा विचार पेश किए गए। इस मौके पर महाविद्यालय के सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक स्टाफ सदस्यों तथा छात्र-छात्राओं ने भारी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई । @newstodayhry #newstodayhry




