व्यापार मंडल ने शहीदे आजम भगत सिंह को किया नमन ll
व्यापार मंडल ने शहीदे आजम भगत सिंह को किया नमन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) व्यापार मंडल, सिरसा की ओर से शहीदे आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर शहीद भगत सिंह चौक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने बताया कि इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा देश की आजादी के लिए उनके अद्वितीय योगदान को याद किया। इस मौके पर हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा ने कहा कि शहीद भगत सिंह भारत के स्वतंत्रता आंदोलन के ऐसे महान क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके भीतर देशभक्ति, साहस और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना कूट-कूटकर भरी थी। उन्होंने युवाओं में आजादी की अलख जगाने का कार्य किया और अपने विचारों एवं संघर्ष से पूरे देश को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भगत सिंह का जीवन आज भी देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अपने छोटे से जीवनकाल में ऐसे आदर्श स्थापित किए, जिन्हें कभी भुलाया नहीं जा सकता। देश के प्रति उनका समर्पण और त्याग सदैव लोगों को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। कंवलजीत सिंह ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों को याद करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को देश के इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष से अवगत कराने का माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगत सिंह के विचारों को अपने जीवन में अपनाएं और देश की प्रगति में सकारात्मक योगदान दें। इस मौके पर अंजनी कनोडिया, राम जोशी, राजेश सेठी, बबली फ्रूट वाले, पवन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, महेश सिंगला, चांद चावला, सुभाष शेरपुरा, महेंद्र सर्राफ, राजा भवदीप सिंह, किशनलाल सर्राफ, भीम सिंगला, अश्वनी बांसल, प्रवीन महिपाल, जयप्रकाश भोलुसरिया, हेमंत गुप्ता, विपिन अग्रवाल, मितेश अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अमित गाबा सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। @newstodayhry #newstodayhry




