PUNJAB
Trending

सीआईए डबवाली की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई।।

सीआईए डबवाली की नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई।।

डबवाली-(पंकज गुदारा ):- नशा मुक्त समाज के संकल्प को साकार करने की दिशा में डबवाली पुलिस द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सीआईए स्टाफ डबवाली ने 05 किलो 325 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की है । इस सम्बन्ध में पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 सितम्बर 2026 को सीआईए स्टाफ डबवाली प्रभारी उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गश्त पड़ताल के दौरान गांव लम्बी में वाटर वर्क्स के नजदीक पहुंची और उन्होंने एक शख्स को संदेह के आधार पर काबू किया । जो कोई नशीला पदार्थ के शक पर उक्त शख्स के पास मिले कट्टा प्लास्टिक को चेक किया गया तो उसमें से 05 किलो 325 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ । बरामद डोडा चूरा पोस्त को कब्जा पुलिस में लेकर काबू किए गए आरोपी सुभाष के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है । काबू किए गए आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । मामले की जांच जारी है, जो इस मामले में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता पाए जाने पर उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि अगर उनके पास नशा तस्करी, सेवन या नशे से जुड़ी अन्य गतिविधि की सूचना हो तो बेझिझक मानस पोर्टल, हेल्पलाइन 1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 व अपने नजदीकी थाना चौकी में सूचना दें । सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button