Haryana
Trending

अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपी को PCR-11 टीम ने भानु चौक से किया काबू।।

अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपी को PCR-11 टीम ने भानु चौक से किया काबू।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में हिसार पुलिस द्वारा अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामील सुनिश्चित करने तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आज थाना सदर हिसार की PCR-11 टीम ने अदालत से जारी गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपी मोहित पुत्र रणबीर, निवासी सातरोड़ कलां, हिसार को भानु चौक से राउंड अप कर काबू किया। PCR-11 के इंचार्ज ASI बलजिंदर सिंह, SPO सतीश, DVR कुलदीप तथा HKRN कर्मचारी की टीम द्वारा आरोपी के संबंध में सूचना मिलने पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए उसे भानु चौक से काबू किया गया। आरोपी के खिलाफ FIR No. 164/2026, धारा Arms Act, थाना HTM हिसार में माननीय अदालत द्वारा गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को नियमानुसार थाना सदर हिसार के MHC के हवाले किया गया है। आगामी कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस द्वारा नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अदालत से जारी वारंटों की तामील और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी हिसार पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। अपराधियों एवं कानून से बचने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button