Haryana
Trending

अवैध हथियार मामले में दूसरा मुख्य आरोपी गोपाल गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजा न्यायिक हिरासत में।।

अवैध हथियार मामले में दूसरा मुख्य आरोपी गोपाल गिरफ्तार, अदालत के आदेश पर भेजा न्यायिक हिरासत में।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध हथियारों की तस्करी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना शहर हिसार पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में दूसरे मुख्य आरोपी गोपाल पुत्र ननु सिंह, निवासी लाइनपार जवाहर नगर, मंडी आदमपुर, जिला हिसार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना शहर हिसार में मुकदमा नंबर 106, धारा 25/54/59 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले में पुलिस ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को आरोपी विशाल पुत्र सूरजभान निवासी आदमपुर को एक अवैध देशी पिस्तौल .315 बोर व एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में विशाल ने बताया था कि उसने उक्त हथियार करीब 5-6 महीने पहले गोपाल से 8,000 रुपये में खरीदा था। मामले की तफ्तीश कर रहे मुख्य सिपाही नवीन कुमार नंबर 758/हिसार ने आरोपी गोपाल की तलाश में लगातार प्रयास करते हुए उसे 28 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा नियमानुसार कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त व तस्करी में संलिप्त लोगों के खिलाफ हिसार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button