Haryana
Trending

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की मुहिम तेज: पीरावाली में मेडिकल कैंप, 30 नशा पीड़ितों की हुई जांच।।

नशे के खिलाफ हिसार पुलिस की मुहिम तेज: पीरावाली में मेडिकल कैंप, 30 नशा पीड़ितों की हुई जांच।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में हिसार पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई के साथ-साथ नशा पीड़ितों को उपचार एवं परामर्श उपलब्ध करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में नशा मुक्ति टीम के उप निरीक्षक हवा सिंह की टीम द्वारा गांव पीरावाली में नशा मुक्ति मेडिकल कैंप आयोजित किया गया। कैंप के दौरान 30 नशा पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां दी गईं तथा उनके ब्लड टेस्ट करवाए गए। चिकित्सकों एवं काउंसलर द्वारा स्वास्थ्य जांच के साथ नशा छोड़ने के लिए आवश्यक परामर्श एवं प्रेरणा दी गई। कैंप में आयुर्वेदिक चिकित्सक AMO भारती शर्मा एवं साक्षी, होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. छाया लाम्भा तथा काउंसलर सालु ढांण्डा शामिल रहे। मेडिकल कैंप के आयोजन में गांव के सरपंच एवं ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला। ग्रामीणों ने नशा पीड़ितों को उपचार के लिए प्रेरित करने तथा नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान को सफल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। एसपी हिसार श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पुलिस, प्रशासन, परिवार और समाज के सामूहिक प्रयास से ही नशे पर प्रभावी रोक लगाई जा सकती है। नशा पीड़ितों को उपचार, परामर्श और सहयोग देकर उन्हें सामान्य जीवन की ओर लौटाना हिसार पुलिस की प्राथमिकता है। ऐसे मेडिकल कैंप एवं जागरूकता कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने ग्राम सरपंच एवं ग्रामीणों द्वारा दिए गए सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को और मजबूती मिलेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button