हादसे के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा ll
हादसे के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला प्रवक्ता डा. गंगा सागर केहरवाला ने एक प्रेस बयान में कुरूक्षेत्र, सिरसा, फरीदाबाद और अंबाला हादसे के पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा को स्वागत योग्य कदम बताया है। जारी बयान में केहरवाला ने कहा कि विभिन्न हादसों कुरूक्षेत्र में 24 सितंबर के 6 पीड़ितों, अंबाला में 27 सितंबर के हादसे के 6 पीड़ितों और फरीदाबाद में जान गंवाने वाले बच्ची के परिवार को व सिरसा में 24 सितंबर को हुए हादसे के 3 पीड़ितों को सरकार की ओर से 5 लाख प्रति पीड़ित सहायता राशि दी जाएगी। केहरवाला ने कहा कि दुख की इस घड़ी में हरियाणा सरकार पीड़ितों के साथ है। इस पहल से हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले तथा प्रभावित परिवारों को आर्थिक कठिनाइयों से उबरने में कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी हादसे के बाद पीड़ित परिवारों को आर्थिक एवं सामाजिक सहयोग की आवश्यकता होती है। ऐसे समय में सरकार की ओर से सहायता राशि उपलब्ध करवाना उनके लिए संबल का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि सहायता राशि की घोषणा के साथ-साथ इसे पात्र परिवारों तक जल्द से जल्द पहुंचाना भी आवश्यक है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि हादसे में प्रभावित लोगों के प्रति समाज की भी जिम्मेदारी बनती है। प्रशासन, सामाजिक संस्थाओं और आम नागरिकों को मिलकर पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इससे प्रभावित परिवारों को मुश्किल समय में मानसिक और आर्थिक सहारा मिल सकेगा। @newstodayhry #newstodayhry



