Haryana
Trending

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, भेजा जेल।।

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चौकी नई अनाज मंडी हिसार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले में एक आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजय पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव गामड़ा, जिला हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। चौकी नई अनाज मंडी हिसार की मुख्य सिपाही सुमन ने बताया कि दिनांक 27 मार्च 2026 को गांव बाड्या ब्राह्मण निवासी सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह अपनी मोटरसाइकिल हीरो होंडा स्प्लेंडर प्लस, नंबर HR-20-W-8037 को सिविल अस्पताल हिसार की इमरजेंसी के पास खड़ी करके पत्थरी के इलाज के लिए अस्पताल गया था। वापस आने पर उसकी मोटरसाइकिल वहां नहीं मिली। आसपास तलाश करने के बाद भी का कोई पता नहीं चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के आधार पर चौकी नई अनाज मंडी हिसार में धारा 305 BNS के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मामले में आरोपी विजय पुत्र जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव गामड़ा, जिला हांसी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई लगातार जारी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button