सोशल मीडिया पर केंद्रीय जेल हिसार के अंदर की फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।।
सोशल मीडिया पर केंद्रीय जेल हिसार के अंदर की फोटो पोस्ट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक एवं कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, CIA हिसार की निगरानी के दौरान सामने आए मामले में थाना सिविल लाइन हिसार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।मामले के संबंध में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल, CIA हिसार के प्रभारी ASI अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि निगरानी के दौरान इंस्टाग्राम अकाउंट “vickysultanpurial” पर केंद्रीय जेल हिसार के अंदर की फोटो सहित अन्य फोटो एवं वीडियो पोस्ट किए जाने की जानकारी सामने आई थी। उक्त अकाउंट पर अदालत में पेशी तथा बदमाशी से संबंधित सामग्री भी पोस्ट की गई थी। मॉनिटरिंग सेल द्वारा उक्त सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी एवं पोस्ट के स्क्रीनशॉट एकत्रित कर नियमानुसार कार्रवाई के लिए थाना सिविल लाइन हिसार को भेजे गए। जांच के दौरान उक्त इंस्टाग्राम अकाउंट के संचालक के रूप में विकास उर्फ विक्की पुत्र सूरजमल निवासी सुलतानपुर, हांसी, हाल निवासी शिव कॉलोनी, हिसार की पहचान हुई। जांच सामग्री के आधार पर थाना सिविल लाइन हिसार में धारा 353(1)(b), 351(3) BNS एवं 42 Prison Act के तहत अभियोग दर्ज किया गया। मामले की आगामी जांच PSI सोहित द्वारा की गई। जांच के दौरान कार्रवाई करते हुए PSI सोहित ने आरोपी विकास उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया। आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सोशल मीडिया पर हिसार पुलिस की पैनी नजर
हिसार पुलिस द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली आपत्तिजनक, कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाली तथा सुरक्षा से संबंधित संवेदनशील सामग्री पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया के दुरुपयोग के मामलों में उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। एसपी हिसार ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया का उपयोग जिम्मेदारी के साथ करें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली सामग्री को पोस्ट, शेयर या वायरल करने से बचें।। #Newstodayhry @Newstodayhry




