मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, भेजा जेल।।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में हिसार पुलिस की कार्रवाई आरोपी प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार, भेजा जेल।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के निर्देशानुसार वाहन चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए चौकी अर्बन एस्टेट हिसार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी ईश्वर सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी गांव फुटाकी, जिला अलवर को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को अर्जुन पुत्र हेम बहादुर निवासी अर्बन एस्टेट हिसार ने शिकायत दी थी कि उसकी हीरो स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर HR-20-AY-7949 कृष्णा नगर स्थित रिलायंस फ्रेश के पास पार्किंग से चोरी हो गई। शिकायत पर धारा 305 BNS के तहत थाना अर्बन एस्टेट मे अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की जांच उप निरीक्षक कृष्ण कुमार द्वारा की गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। हिसार पुलिस द्वारा वाहन चोरी की वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई लगातार जारी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




