टेलीग्राम व व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी जांच में शामिल, 6 मोबाइल फोन बरामद।।
टेलीग्राम व व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाला आरोपी जांच में शामिल, 6 मोबाइल फोन बरामद।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में साइबर माध्यम से संचालित ऑनलाइन जुआ एवं सट्टेबाजी की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए हिसार पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना साइबर क्राइम हिसार पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने के मामले में आरोपी दिनेश कुमार उर्फ सैन्डी पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी मकान नंबर 49, बालसमंद रोड, चंदन नगर, हिसार को जांच में शामिल किया है। थाना साइबर क्राइम हिसार में PSI सुरेन्द्र की पुलिस टीम ने आरोपी के मकान पर पहुंचकर उसे ऑनलाइन सट्टेबाजी का संचालन करते हुए काबू किया। मौके से आरोपी के कब्जे से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए। मोबाइल फोन में टेलीग्राम अकाउंट/ग्रुप, बैंक खातों की नेट बैंकिंग तथा व्हाट्सऐप पर सट्टा लगाने वाले व्यक्तियों के साथ चैटिंग से संबंधित सामग्री मिली, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच में शामिल किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी “शिव प्रिडिक्शन” नाम से टेलीग्राम अकाउंट बनाकर ऑनलाइन ग्रुप से जुड़ा हुआ था तथा व्हाट्सऐप के माध्यम से लोगों से ऑनलाइन पैसे डलवाकर सट्टेबाजी/जुआ खिलाने की गतिविधि में संलिप्त था। मामले में हरियाणा जुआ अधिनियम, 2025 की धारा 3, 4 तथा IT Act की धारा 66C, 66D के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की जांच इंस्पेक्टर महाबीर द्वारा की जा रही है। इंस्पेक्टर महाबीर ने आरोपी को जांच में शामिल कर पूछताछ की तथा बरामद मोबाइल फोन एवं उनमें उपलब्ध डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मामले में आरोपी की भूमिका तथा ऑनलाइन सट्टेबाजी से जुड़े अन्य लोगों/लेन-देन के संबंध में भी जांच जारी है।। #Newstodayhry @Newstodayhry




