Haryana
Trending

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की सेवा सेनानी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता ll

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता समाज की सेवा सेनानी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सिरसा जिले के गांव नाथूसरी कला में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, कुपोषण के विरुद्ध जनभागीदारी को मजबूत करने तथा समाज में नारी शक्ति और आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं के योगदान को सम्मानित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती माताओं की पारंपरिक गोद भराई का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गर्भवती माताओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ मातृत्व एवं शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित माताओं एवं बच्चों को नियमित रूप से वितरित किए जाने वाले पौष्टिक आहार का वितरण किया गया तथा संतुलित आहार और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भारतीय जनता पार्टी सिरसा के जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतींद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और जनकल्याण को एक व्यापक जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी सुविधाओं और जागरूकता को पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त भारत, स्वस्थ मन-स्वस्थ भारत, पढ़ेगा सिरसा-बढ़ेगा सिरसाह्व जैसे संकल्प तभी सार्थक होंगे, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेगा। स्वस्थ मां ही स्वस्थ परिवार और स्वस्थ समाज की आधारशिला है। इसलिए गर्भवती माताओं, बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है। एडवोकेट यतींद्र सिंह ने आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं एवं हेल्परों के समर्पण और सेवाभाव की सराहना करते हुए उन्हें सेवा सेनानी के रूप में सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता केवल सरकारी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने का कार्य नहीं कर रही हैं, बल्कि वे मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और महिला जागरूकता के क्षेत्र में समाज की महत्वपूर्ण सेवा भी कर रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में उनकी भूमिका विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के दौरान नारी शक्ति के सम्मान का संदेश भी दिया गया। उपस्थित महिलाओं को उनके सामाजिक योगदान के लिए प्रोत्साहित करते हुए यह संकल्प दोहराया गया कि महिला सम्मान, मातृ स्वास्थ्य और बाल पोषण को जनभागीदारी के माध्यम से और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर उपनिदेशक दर्शना सिंह, जिला महामंत्री अंबर कुमार, निकुराम फौजी, संदीप सहारण, ग्राम सरपंच रीटा कासनिया, रोहतास खेड़ी, बलराम कासनिया, भूप सिंह, नरेंद्र कासनिया, सुभाष बैनीवाल तथा बंसी बैनीवाल सहित भाजपा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं हेल्पर तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं माताएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम ने सेवा, सम्मान, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देते हुए यह संकल्प मजबूत किया कि स्वस्थ मां, स्वस्थ बच्चा और सशक्त नारी ही स्वस्थ एवं विकसित समाज की मजबूत नींव हैं। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button