इंटर-सेंटर योग प्रतियोगिता में संस्कार योग केंद्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ll
इंटर-सेंटर योग प्रतियोगिता में संस्कार योग केंद्र के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित इंटर-सेंटर योग प्रतियोगिता में योगा नर्सरी, संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, नाथूसरी चौपटा तथा संस्कार योग केंद्र, कागदाना के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पधार्ओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किए। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अनेक प्रतिभागियों का राज्य स्तरीय योग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। ट्रेडिशनल इवेंट में 8-14 वर्ष गर्ल्स वर्ग में रिया ने तृतीय, 14-18 वर्ष गर्ल्स वर्ग में सरीना ने द्वितीय, 14-18 वर्ष बॉयज वर्ग में गौरव ने द्वितीय तथा साहिल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 18-28 वर्ष गर्ल्स वर्ग में ममता ने प्रथम स्थान हासिल किया। आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में 8-14 वर्ष गर्ल्स वर्ग में वसुधा ने तृतीय, 8-14 वर्ष बॉयज वर्ग में प्रिंस ने द्वितीय तथा 14-18 वर्ष गर्ल्स वर्ग में पूजा ने द्वितीय और रुखसाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आर्टिस्टिक पेयर इवेंट में 8-14 वर्ष गर्ल्स वर्ग में रिया एवं वसुधा की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 14-18 वर्ष गर्ल्स वर्ग में पूजा एवं सरीना की जोड़ी ने भी प्रथम स्थान हासिल किया। रिदमिक पेयर इवेंट में 8-14 वर्ष गर्ल्स वर्ग में दिव्यांका एवं दीपांशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 8-14 वर्ष बॉयज वर्ग में प्रिंस एवं मोहित, 14-18 वर्ष बॉयज वर्ग में मुकेश एवं गौरव तथा 18-28 वर्ष गर्ल्स वर्ग में ममता एवं सुदेश की जोड़ियों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। संस्कार योग केंद्र के संचालक हरजीराम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि सभी खिलाड़ी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिरसा जिले और अपने संस्थानों का नाम गौरवान्वित करेंगे। कोच ममता ने भी सभी खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल के संचालक अंबेडकर सर एवं प्राचार्या रिया फुटेला ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और लगन के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। @newstodayhry #newstodayhry




