Haryana
Trending

हर्ष अग्रवाल को हरियाणा यूनियन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट की प्रदेश इकाई में मिली जिम्मेदारी ll

हर्ष अग्रवाल को हरियाणा यूनियन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट की प्रदेश इकाई में मिली जिम्मेदारी ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) एमएच1 न्यूज के विशेष संवाददाता हर्ष अग्रवाल को हरियाणा यूनियन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट की प्रदेश इकाई का सदस्य नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से पत्रकारिता जगत से जुड़े साथियों में खुशी का माहौल है। हर्ष अग्रवाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और हरियाणा से जुड़े विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक, जनहित एवं स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उनके द्वारा जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं और जनहित से जुड़े विषयों को समाचारों के माध्यम से प्रमुखता से सामने रखा जाता रहा है। हर्ष अग्रवाल की नियुक्ति पर हरियाणा यूनियन आॅफ वर्किंग जर्नलिस्ट के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बलजीत सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर्ष अग्रवाल एक सक्रिय और जुझारू पत्रकार के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश इकाई में सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने के बाद भी वे पत्रकारों और समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाते रहेंगे। एडवोकेट बलजीत सिंह ने हर्ष अग्रवाल के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। वहीं, हर्ष अग्रवाल ने अपनी नियुक्ति पर संगठन प्रदेशाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के हितों, उनकी समस्याओं और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत करने के लिए अपनी भूमिका निभाने का हर संभव प्रयास करेंगे। संसार भूषण दिवाकर व अरूण भारद्वाज ने भी उन्हें बधाई दी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button