Haryana
Trending

बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के उपप्रधान बने चंद्रमोहन सिंगला ll

बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के उपप्रधान बने चंद्रमोहन सिंगला ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट की वार्षिक बैठक सिरसा की हिसार रोड स्थित एक निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ट्रस्ट के प्रत्येक सदस्य एवं उनके परिवार के सदस्यों के जन्मदिन पर पौधारोपण किया जाएगा। इसके अलावा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा तथा जरूरतमंद बच्चों को स्टेशनरी सामग्री वितरित की जाएगी। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चंद्रमोहन सिंगला को सर्वसम्मति से उपप्रधान तथा एडवोकेट राजकुमार सिंगला को सचिव नियुक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान रविंद्र सैनी, उपप्रधान डॉ. सुमित सैनी, अंतरराष्ट्रीय समाजसेवी रणजीत सिंह टक्कर, सुल्तान सिंह सैनी, आशीष बिश्नोई, अध्यापक गोविंद गौतम, डॉ. महेंद्र पाल (गुरुनानक अस्पताल) तथा दीपक, अश्विनी, राजेश, अमित, शहीद सहित अनेक सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था नि:स्वार्थ सेवा भाव से पर्यावरण संरक्षण, नशामुक्ति और जरूरतमंद बच्चों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button