गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय की जरूरत ll
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं समय की जरूरत ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय डॉ. अनिल धानुका ने नई दिल्ली स्थित हयात रीजेंसी में आयोजित वॉयस आॅफ हेल्थकेयर के अंतर्गत द्वितीय नैशनल बीट कार्डियोवैस्कुलर समिट 2026 में डेलीगेट एवं विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में सहभागिता की। यह अवसर उनके व्यावसायिक और शैक्षणिक सफर में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। कार्यक्रम में देशभर से आए प्रतिष्ठित चिकित्सकों, हेल्थकेयर विशेषज्ञों, स्वास्थ्य क्षेत्र के लीडर्स, अस्पताल प्रतिनिधियों, मेडिकल कंपनियों, विश्वविद्यालयों एवं मेडिकल कॉलेजों के डीन, प्रोफेसर और विभागाध्यक्षों सहित स्वास्थ्य मंत्रालय से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान चिकित्सा, स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा, अस्पताल प्रबंधन, स्वास्थ्य तकनीक और कौशल विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक विचार-विमर्श किया गया। डॉ. अनिल धानुका ने स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञों से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यावसायिक कौशल और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के समग्र विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और कौशल विकास तीनों क्षेत्रों का मजबूत होना आवश्यक है। पावर एजुकेशन सर्विस प्रा. लि. के निदेशक डॉ. धानुका उच्च शिक्षा के प्रसार और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक एवं व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने भारत सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप विश्वविद्यालयों द्वारा संचालित विभिन्न स्किल एवं वोकेशनल कोर्सेज पर भी विस्तार से चर्चा की। इनमें योग, ब्यूटी एवं वेलनेस, हेल्थकेयर, लैब टेक्नीशियन, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशन, आॅपरेशन थिएटर असिस्टेंट सहित अनेक रोजगारपरक पाठ्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने, चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करने के लिए विश्वविद्यालयों, मेडिकल संस्थानों, अस्पतालों और उद्योग जगत के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। डॉ. अनिल धानुका ने वॉयस आॅफ हेल्थकेयर जैसे राष्ट्रीय मंचों को ज्ञान के आदान-प्रदान, नए विचारों, अनुभव साझा करने और संस्थागत सहयोग को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को नई संभावनाओं को समझने और भविष्य की योजनाओं को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाने का अवसर मिलता है। उन्होंने इस सहभागिता को अपने लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताते हुए कहा कि यह अनुभव उन्हें शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक प्रगति के क्षेत्र में अपनी भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रेरित करेगा। डॉ. धानुका का संकल्प है कि शिक्षित भारत, सुरक्षित भारत और विकसित भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए शिक्षा, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य किया जाए। @newstodayhry #newstodayhry




