सीपीआर की जानकारी केवल स्वास्थ्य कर्मियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए ll
सीपीआर की जानकारी केवल स्वास्थ्य कर्मियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) ग्राम पंचायत नोहर में सीपीआर प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप डा. आदित्य गोयल, डीएम कार्डियोलॉजिस्ट की देखरेख में उनके सहयोगी डा. संजीव एवं उनकी टीम द्वारा लगाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को आपातकालीन स्थिति में किसी व्यक्ति के अचानक बेहोश होने या सांस रुकने पर तुरंत सीपीआर देने की विधि के बारे में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि ऐसी गंभीर परिस्थिति में अस्पताल ले जाने से पहले शुरूआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। सही समय पर सही तरीके से सीपीआर देकर मरीज की जान बचाने की संभावना बढ़ाई जा सकती है। कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि प्राथमिक उपचार और सीपीआर की जानकारी केवल स्वास्थ्य कर्मियों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। युवाओं, ग्रामीणों, कर्मचारियों और आम नागरिकों को भी इसका प्रशिक्षण लेना चाहिए। सड़क दुर्घटना, अचानक बेहोशी या हृदय गति रुकने जैसी आपात स्थितियों में शुरूआती सहायता बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सीपीआर की तकनीक को डमी पर स्वयं करके सीखा और आपात स्थिति में घबराने के बजाय तुरंत सहायता करने का संकल्प लिया। @newstodayhry #newstodayhry




