Haryana
Trending

मिशन विजन व रामा आॅप्टिकल ने लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच कैंप ll

मिशन विजन व रामा आॅप्टिकल ने लगाया नि:शुल्क नेत्र जांच कैंप ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) विद्यार्थियों में आंखों की कमजोरी को समय रहते पहचानने और नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मिशन विजन एवं रामा आॅप्टिकल की ओर से नोहर के जीएमएस स्कूल में नि:शुल्क नेत्र जांच एवं विजन टेस्टिंग कैंप लगाया गया। कैंप के दौरान स्कूल स्टाफ को बच्चों की आंखों की प्रारंभिक जांच करने की सरल विधि के बारे में जानकारी दी गई। स्टाफ को बताया गया कि बच्चों की आंखों की जांच के लिए विजन टेस्टिंग चार्ट का किस प्रकार उपयोग किया जा सकता है और दृष्टि संबंधी समस्या के शुरूआती संकेतों को किस तरह पहचाना जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल में आई टेस्टिंग चार्ट भी वितरित किए गए, ताकि स्कूल स्टाफ समय-समय पर विद्यार्थियों की आंखों की प्रारंभिक जांच कर सके और किसी बच्चे को दृष्टि संबंधी परेशानी पाए जाने पर उसे आगे की नेत्र जांच के लिए प्रेरित किया जा सके। रामा आॅप्टिकल के संचालक रामकृष्ण गोयल ने बताया कि अक्सर बच्चों को स्वयं यह आभास नहीं हो पाता कि उनकी आंखों की रोशनी कमजोर हो रही है। ऐसे में स्कूल स्तर पर नियमित विजन टेस्टिंग कार्यक्रम काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं। समय रहते दृष्टि संबंधी समस्या का पता चलने पर बच्चे को उचित नेत्र जांच और आवश्यक उपचार के लिए भेजा जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों की पढ़ाई और उनके संपूर्ण विकास में अच्छी दृष्टि की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी उद्देश्य से मिशन विजन एवं रामाआॅप्टिकल द्वारा निशुल्क विजन टेस्टिंग के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। कैंप में स्कूल स्टाफ ने भी इस पहल में रुचि दिखाई और बच्चों के नेत्र स्वास्थ्य को लेकर नियमित रूप से जागरूकता एवं प्रारंभिक जांच करने की आवश्यकता पर जोर दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button