#haryanagorvmentpolice department
Trending

“दुकान के सामने चल रहा था शराब का खेल! पुलिस ने अचानक दबोचा”

“दुकान के सामने चल रहा था शराब का खेल! पुलिस ने अचानक दबोचा”

हिसार :- (अमित कुमार)हिसार पुलिस द्वारा अवैध शराब की बिक्री और तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार अवैध शराब का कारोबार करने वाले व्यक्तियों पर पुलिस की पैनी नजर है। इसी कड़ी में थाना आदमपुर पुलिस ने गांव सादुलपुर में कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन निवासी सादुलपुर को 52 बोतल अवैध देसी शराब (ठेका देसी मार्का माल्टा मस्ती) सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।इस संबंध में उपनिरीक्षक उम्मेद सिंह ने बताया कि वह स्वयं गस्त अपराध पड़ताल के सिलसिले में सादुलपुर क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि नवीन अपनी दुकान पर अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू किया। तलाशी लेने पर दुकान के बाहर से 52 बोतल अवैध देसी शराब बरामद हुई।पुलिस ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना आदमपुर में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी जांच एवं नियमानुसार कार्रवाई जारी है।हिसार पुलिस की चेतावनी: अवैध शराब की बिक्री, भंडारण और तस्करी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button