#haryanagorvment
Trending

“बाइक पर 3 लोग बैठे तो पड़ेगा भारी! पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई”

“बाइक पर 3 लोग बैठे तो पड़ेगा भारी! पुलिस की पैनी नजर, होगी कार्रवाई”

हिसार :- (अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार सिद्धान्त जैन, आईपीएस ने आमजन, विशेषकर युवाओं से अपील की है कि वे महिलाओं की गरिमा, निजता और सम्मान का पूरा ध्यान रखें। किसी भी महिला की फोटो, वीडियो या निजी जानकारी उसकी सहमति के बिना सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम, फेसबुक, टेलीग्राम या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर साझा न करें। किसी की निजी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करना, उन्हें वायरल करना या उनके माध्यम से किसी को परेशान एवं ब्लैकमेल करना गंभीर अपराध की श्रेणी में आ सकता है।एसपी ने कहा कि वर्तमान डिजिटल दौर में मोबाइल कैमरे और सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर कुछ लोग महिलाओं की तस्वीरों और वीडियो को गलत तरीके से प्रसारित करते हैं। कई बार किसी की सामान्य फोटो को एडिट या मॉर्फ करके आपत्तिजनक रूप दिया जाता है और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया जाता है। ऐसी गतिविधियां न केवल किसी व्यक्ति की निजता और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाती हैं, बल्कि कानूनन दंडनीय भी हो सकती हैं।इन गतिविधियों से रहें दूर, वरना हो सकती है कानूनी कार्रवाई
किसी महिला की फोटो या वीडियो उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर अपलोड या दूसरों को फॉरवर्ड न करें।
किसी महिला की निजी या आपत्तिजनक तस्वीरों को वायरल करना, शेयर करना या प्रसारित करने की धमकी देना गंभीर मामला है।
किसी की फोटो को एडिट, मॉर्फ या AI तकनीक से अश्लील अथवा आपत्तिजनक बनाकर प्रसारित न करें।
किसी महिला की तस्वीर या वीडियो के माध्यम से उसे बदनाम करने, ब्लैकमेल करने या धमकी देने का प्रयास न करें।
फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर किसी महिला की पहचान, फोटो या व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग न करें।
सोशल मीडिया पर किसी महिला की निजी तस्वीर या वीडियो मिलने पर उसे आगे शेयर न करें। ऐसी सामग्री को लाइक, कमेंट या फॉरवर्ड करके प्रसारित करने में भागीदार न बनें।कानून में है सख्त सजा का प्रावधान एसपी ने बताया कि महिलाओं की निजता और सम्मान से जुड़े मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) सहित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा सकती है। विशेष रूप से किसी महिला की निजी गतिविधि की तस्वीर उसकी सहमति से ली गई हो, लेकिन उसे तीसरे व्यक्ति के साथ बिना सहमति साझा किया जाता है, महिलाएं शिकायत करने में न करें संकोच
पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं से अपील की कि यदि कोई व्यक्ति उनकी फोटो या वीडियो का गलत इस्तेमाल करता है, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करता है अथवा ब्लैकमेल करने का प्रयास करता है तो डरें नहीं और तुरंत पुलिस को शिकायत दें। ऐसे मामलों में संबंधित चैट, स्क्रीनशॉट, सोशल मीडिया प्रोफाइल, लिंक और अन्य डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित रखें तथा सामग्री को आगे प्रसारित न करें।एसपी सिद्धान्त जैन का संदेश: किसी की फोटो या वीडियो आपके मोबाइल में होना आपको उसका मालिक नहीं बना देता। महिलाओं की निजता, सम्मान और सहमति का सम्मान करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सोशल मीडिया का इस्तेमाल जिम्मेदारी से करें और किसी की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहें।हिसार पुलिस का संदेश – महिलाओं का सम्मान करें, उनकी निजता सुरक्षित रखें। डिजिटल दुनिया में भी कानून और मर्यादा का पालन करें।

Related Articles

Back to top button