#haryanagorvmentpolice department
Trending

दिवाली पर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन! पिस्तौल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

🔥 दिवाली पर हिसार पुलिस का बड़ा एक्शन! पिस्तौल-कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

हिसार :- (अमित कुमार) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत दिवाली के दिन CIA मिल गेट हिसार की टीम ने गांव जाखोद खेड़ा से एक युवक को अवैध हथियार और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सचिन निवासी गांव जाखोद खेड़ा के रूप में हुई है।CIA मिल गेट प्रभारी सब इंस्पेक्टर जगदीश ने बताया कि उनकी टीम अपराध जांच के संबंध में क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने गांव जाखोद खेड़ा से सचिन को काबू कर नियमानुसार तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल 32 बोर, दो मैगजीन तथा 12 जिंदा कारतूस 32 बोर बरामद हुए।इस संबंध में आरोपी के खिलाफ थाना सदर हिसार में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी अग्निवीर योजना के तहत सेना में भर्ती हुआ था, लेकिन नौकरी बीच में ही छोड़कर वापस आ गया था।आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि अवैध हथियार के स्रोत तथा इसके इस्तेमाल के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा सके।हिसार पुलिस आमजन की सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध हथियार रखने और उनका इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button