Haryana
Trending

जय मां सरस्वती सेवा समिति का 18वां विशाल छठ पूजन समारोह ll

जय मां सरस्वती सेवा समिति का 18वां विशाल छठ पूजन समारोह ll

सिरसा – ( अक्षित कम्बोज ) जय मां सरस्वती सेवा समिति (रजि.) सिरसा की ओर से 18वें विशाल छठ पूजन समारोह का आयोजन 15 नवंबर 2026, रविवार को श्रद्धा एवं धूमधाम से किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समिति सदस्यों की बैठक संस्थापक मुन्ना गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि इस धार्मिक आयोजन को लेकर समिति की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संस्थापक ने बताया कि 13 नवंबर को नहाय-खाय व 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर की सांय को संध्या अर्घ्य व 16 नवंबर को सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्य समारोह का आयोजन रविवार को सायं 3:15 बजे हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल, सिरसा पर किया जाएगा। कार्यक्रम में सिरसा के विधायक गोकुल सेतिया मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि प्रो. दयानंद शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जय मां सरस्वती सेवा समिति के संरक्षक, समारोह की अध्यक्षता करेंगे। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्ण चावला, युवा कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी तथा रणधीर सिंह (धीरू), पार्षद वार्ड नंबर 16 उपस्थित रहेंगे। छठ महोत्सव पर्व के मौके पर भजन संध्या भी आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसिद्ध कलाकार प्रमोद अकेला, अमरेश भोजपुरिया अपनी मधुर वाणी से भजनों की अमृत वर्षा करेंगे। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ पूजा भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व सूर्य देव एवं छठी मैया की आराधना को समर्पित है। समिति का उद्देश्य धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज में धार्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। छठ पूजन समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति सदस्यों ने शहरवासियों एवं श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में समारोह में पहुंचकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाएं और छठी मैया का आशीर्वाद प्राप्त करें। इस अवसर पर प्रधान महेंद्र कुमार, सचिव राम शरण, कोषाध्यक्ष देवेंद्र कुमार, परशुराम यादव, राजकुमार पासवान, चंद्र देव यादव, आनंद देवास, अशोक सैनी, राजू प्रसाद, उमेश चंद शुक्ला, बसंत यादव, कपिल देव, सुभाष सिंह, रविंद्र सिंह, प्रमोद दास, अर्जुन प्रसाद, विजय कुमार सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button