NI एक्ट केस में PO घोषित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
NI एक्ट केस में PO घोषित आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
हिसार, 10 नवंबर 2026। पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार हिसार पुलिस द्वारा अदालत से उद्घोषित अपराधी (PO) घोषित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत PO स्टाफ की टीम ने NI एक्ट के एक मामले में अदालत द्वारा PO घोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संजय पुत्र धर्मपाल निवासी माजरा जिला हांसी के रूप में हुई है। इस संबंध में प्रभारी PO स्टाफ PSI संजीव ने बताया कि आरोपी संजय NI एक्ट के तहत दर्ज एक मामले में अदालत में पेश नहीं हो रहा था जिसके चलते अदालत द्वारा उसे उद्घोषित अपराधी (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था । PO स्टाफ की टीम ने आरोपी की तलाश में लगातार प्रयास करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है





