#haryanagorvment
Trending

पराली जलाने वालों की खैर नहीं! होगी सख्त कार्रवाई

पराली जलाने वालों की खैर नहीं! होगी सख्त कार्रवाई

हिसार :- (अमित कुमार )पुलिस अधीक्षक हिसार ने जिले के सभी किसानों से अपील करते हुए कहा है कि फसल कटाई के बाद खेतों में बची पराली को आग लगाने के बजाय उसका उचित प्रबंधन करें। कई बार देखने में आता है कि कुछ किसान जल्दबाजी या समय बचाने के उद्देश्य से खेतों में पराली जला देते हैं। ऐसा करना न केवल कानून के विरुद्ध है, बल्कि पर्यावरण, मिट्टी की उर्वरता, मानव स्वास्थ्य और पशु-पक्षियों के लिए भी बेहद नुकसानदायक है। एसपी हिसार ने कहा कि पराली जलाने से निकलने वाला जहरीला धुआं वातावरण को प्रदूषित करता है। इससे सांस संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ता है तथा आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को विशेष परेशानी होती है। इसके अलावा खेतों में आग लगाने से मिट्टी के मित्र कीट और लाभकारी सूक्ष्म जीव नष्ट होते हैं, जिससे जमीन की प्राकृतिक उर्वरता प्रभावित होती है। खेतों के आसपास खड़े पेड़-पौधों, वन्य जीवों और बिजली के उपकरणों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है। पराली का उचित प्रबंधन करें, आर्थिक लाभ भी उठाएं एसपी हिसार ने किसानों को सुझाव दिया कि पराली को आग लगाने के बजाय बेलर मशीन की सहायता से उसकी गांठें बनवाएं। इन गांठों का उपयोग पशुओं के चारे, बायोमास ऊर्जा, औद्योगिक ईंधन तथा अन्य उपयोगी कार्यों में किया जा सकता है। इससे पराली का सदुपयोग होने के साथ-साथ किसानों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना भी रहती है। किसान पराली प्रबंधन के लिए उपलब्ध कृषि यंत्रों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी कृषि विभाग से प्राप्त करें और आधुनिक तकनीकों को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। हिसार पुलिस की अपील एवं चेतावनी एसपी हिसार ने स्पष्ट किया कि पराली जलाने की घटनाओं को गंभीरता से लिया जा रहा है। पराली जलाना कानूनी प्रावधानों के तहत प्रतिबंधित है और ऐसा करने वालों के खिलाफ संबंधित नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने किसानों से कहा कि फसल अवशेषों को आग के हवाले करने के बजाय उनका सही उपयोग करें। किसान अन्नदाता होने के साथ-साथ पर्यावरण के रक्षक भी हैं। आपकी एक छोटी सी सावधानी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा, उपजाऊ मिट्टी और सुरक्षित वातावरण दे सकती है। आइए, संकल्प लें कि न पराली जलाएंगे और न किसी को जलाने देंगे। पराली का उचित प्रबंधन करेंगे और स्वच्छ एवं स्वस्थ हरियाणा के निर्माण में अपना योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button