नाबालिग से दुष्कर्म केस में आरोपी गिरफ्तार, उकलाना पुलिस की कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म केस में आरोपी गिरफ्तार, उकलाना पुलिस की कार्रवाई
हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार महिला एवं बच्चों के विरुद्ध अपराधों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना उकलाना पुलिस ने POCSO एक्ट के तहत दर्ज मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप निवासी किनाला को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में थाना उकलाना प्रभारी करमजीत ने बताया कि पीड़िता के परिजन की की तरफ से शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की और तथ्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की जांच के दौरान थाना उकलाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से अदालत के आदेशानुसार उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। एसपी हिसार का संदेश महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों को हिसार पुलिस अत्यंत गंभीरता से लेती है। ऐसे मामलों में शिकायत मिलते ही नियमानुसार त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस पीड़ितों को न्याय दिलाने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। अपील: किसी भी बच्चे के साथ होने वाले अपराध या दुर्व्यवहार की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। पीड़ित की पहचान एवं निजता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।





