कोर्ट में सरेंडर के बाद खुला राज, रिमांड में वारदात की मोटरसाइकिल बरामद
कोर्ट में सरेंडर के बाद खुला राज, रिमांड में वारदात की मोटरसाइकिल बरामद
हिसार :- ( अमित कुमार ) पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अग्रोहा पुलिस ने गांव नंगथला में गोगामेड़ी के पास से भैंस की दो कटड़ियां चोरी करने के मामले में फरार चल रहे दूसरे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। इससे पहले पुलिस इस मामले में एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। यह था मामला गांव नंगथला निवासी लिक्ष्मा देवी पत्नी नानक राम ने दिनांक 08.10.2026 को थाना अग्रोहा में शिकायत देकर बताया था कि दिनांक 02.10.2026 को उनकी 3 वर्ष व 2 वर्ष आयु की दो कटड़ियां गांव में गोगामेड़ी के पास पेड़ से बंधी हुई थीं। दिन के समय कोई अज्ञात व्यक्ति दोनों कटड़ियों को चोरी करके ले गया। शिकायत के आधार पर थाना अग्रोहा में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303 के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। पहले आरोपी से 40 हजार रुपये बरामद जांच के दौरान शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर आरोपी चांदी राम पुत्र ईश्वर सिंह निवासी नंगथला का नाम सामने आया। पुलिस ने 29.10.2026 को उसे गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई कटड़ियां बेचकर प्राप्त राशि में से 40,000 रुपये नकद बरामद किए गए। आरोपी को अदालत के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया था। अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद किया आत्मसमर्पण मामले में फरार चल रहे दूसरे आरोपी संजय कुमार उर्फ संजू पुत्र सूरजभान उर्फ बिल्लू निवासी नंगथला ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिनांक 13.11.2026 को अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद थाना अग्रोहा पुलिस ने आरोपी को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की। आरोपी की निशानदेही पर मोटरसाइकिल बरामद मामले के जांच अधिकारी ASI सुभाष चन्द्र ने आरोपी संजय कुमार की निशानदेही पर घटनास्थल तथा उस स्थान की पहचान करवाई, जहां चोरी की गई कटड़ियों को पिकअप वाहन में लोड किया गया था। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल नंबर HR20-BA-9986 भी बरामद कर ली है। दिनांक 14.11.2026 को पुलिस रिमांड की अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है। हिसार पुलिस आमजन की संपत्ति से जुड़े अपराधों को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है।




