#haryanagorvment
Trending

बाइक की तलाशी में निकली हेरोइन, युवक गिरफ्तार!

बाइक की तलाशी में निकली हेरोइन, युवक गिरफ्तार!

सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रानियां थाना की जीवन नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने जीवन नगर क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बाइक सवार एक युवक को हजारों रूपए की 7 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रानियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जीवन नगर पुलिस चौकी की टीम गश्त और चेकिंग के दौरान गांव जीवन नगर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक बाइक सवार युवक आता दिखाई दिया। जैसे ही उसकी नजर पुलिस टीम पर पड़ी तो वह अचानक बाइक को वापस मोड़कर वहां से निकलने का प्रयास करने लगा। शक के आधार पर पुलिस टीम ने बाइक सवार युवक को काबू कर राजपत्रित अधिकारी को मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान युवक के कब्जे से 7 ग्राम 14 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदेश पुत्र गुरमीत सिंह निवासी रानियां, जिला सिरसा के रूप में हुई है। बरामद हेरोइन को लेकर पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। पुलिस का कहना है कि तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी मिलने पर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button